दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के लंबा लम्मा पिंड चौक के पास बीती रात फिर एक व्यक्ति तेज रफ्तार कार के कहर का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब पांच फीट उछलकर जमीन पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोषी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अरुण कुमार निवासी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है, जो एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अरुण काम से बाइक पर अपने घर लौट रहा था तभी लम्मा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास उसके साथ यह हादसा हो गया। एक चश्मदीद ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब पांच से सात फीट हवा में उछलकर निचे ज़मीन गिरा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से लम्मा पिंड फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट से युवक की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
एक चश्मदीद कपिल कुमार ने बताया कि वह अपनी कार में जा रहे थे। उनके साथ-साथ एक वेन्यू कार भी चल रही थी, जिसकी स्पीड 130 किलोमीटर से भी अधिक थी। बाइक सवार अपनी लेन में सही चल रहा था, लेकिन तेज रफ्तार कार चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।