मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, 6 की मौत और 2 घायल

दोआबा न्यूजलाइन

मथुरा: मथुरा में आज शनिवार की सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे। वहीं एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से कार के अंदर से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 गंभीर घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 6 मृतकों में से 5 की पहचान हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों में आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस तोमर की हादसे में मौत हो गई है। वहीं एक अन्य मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

बड़ी उपलब्धि: नगर निगम जालंधर ने वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में कड़ी मेहनत के बल पर हासिल किया 86 रैंक

BREAKING: पंजाब कांग्रेस प्रभारी के घर पर ED की छापेमारी, बेटा चैतन्य बघेल अरेस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अगस्त से सितंबर तक रद्द/और शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें List…