जालंधर में सुबह-सुबह भयानक रोड एक्टीडेंट, 1 की मौत और 3 गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर आज सुबह ही एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर में रावली के पास एक तेज रफ़्तार बस ने एक बाइक सवार और रेहड़ी वाले और अन्यों को कुचल दिया है। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी काला बकरा, भोगपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार यह बस पठानकोट से जालंधर आ रही थी। गनीमत रही कि बस में बैठी सवारियां सुरक्षित हैं। वहीं घायलों को जालंधर पठानकोट हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मकसूदां थाने की पुलिस टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को पर सूचना दी गई। जिसके बाद मकसूदां थाने से पुलिस जांच के लिए पहुंची। यह हादसा बस, बाइक और ठेले के बीच हुआ। एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। जबकि आरोपी बस चालक मौके से फरार है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई तुरंत प्रभाव से की जाएगी।

Related posts

SGL ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੁਫ਼ਤ ਲਿਵਰ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ

Jalandhar देहात पुलिस नें पकड़े 2 नशा तस्कर, हेरोइन सहित 104 नशीली गोलियां बरामद

DAVIET ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए चलाया वृक्षारोपण अभियान