दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: पंजाब सहित देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग रंग-बिरंगे रंगों को एक दूसरे को लगा कर होली के पवन पर्व की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं बच्चों और युवाओं में इस पर्व का बहुत ही ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन के लिए बच्चों ने रंग- बिरंगी तरह-तरह की मार्किट में बिकने वाली पिचकारियां, गुलाल और पानी वाले गुब्बारे ख़रीदे हैं। वहीं बच्चों और युवाओं में आज उत्साह सुबह से हर जगह देखते ही बन रहा है। होली सेलिब्रेशन के साथ इस दिन लोग अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान खास कर होली स्पेशल गुजिया बनाते हैं और खाकर होली का मजा दुगना करते हैं। इस दिन लोग ठंडाई भी पीना पसंद करते हैं।
होली का त्योहार आज मथुरा वृन्दावन के मंदिरों के आलावा भी देशभर के मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त मंदिरों में आज भजन कीर्तन करते हैं और प्रभु के रंग में रंग कर रंग- बिरंगे फूलों से एक दूसरे के साथ होली खेल रहे हैं। आज हर तरफ हर्षोल्हास का माहौल देखा जा रहा है।
PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
आज होली के पावन पर्व पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होली की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।
CM भगवंत मान ने दी होली की बधाई
इसके साथ ही पंजाब के मुख्यम्नत्री सरदार भगवंत मान ने भी राज्य के लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस बधाई संदेश में सीएम मान ने कहा है कि पंजाबवासियों और देशवासियों को होली के पर्व की मुबारकां। परमात्मा के आगे अरदास है कि यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आये।