जालंधर में हुई झमाझम बरसात, गर्मी से मिली राहत

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाब में मानसून सीजन एक्टिव होने के बाद 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। जालंधर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही जालंधर में बारिश हो रही है। कई दिनों से उमस से लोग बहुत परेशान थे, लेकिन आज की बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया है।

पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को तापमान 1.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था। लेकिन आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बरनाला, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में दोपहर 11 बजे तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।

फ़िलहाल जालंधरवासी इस मौसम का आनंद ले रहे है, क्योकि पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर निरंतर जारी था। शुक्रवार को बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है। कई लोग बारिश में बैठकर चाय और पकोड़ो का मजा ले रहे है। हालांकि जालंधर में तेज हवाएं भी चल रही है।

Related posts

पंजाब सरकार ने बजट किया पेश, जनता के लिए की बड़ी घोषणाएं

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया ग्रुप का नाम

जालंधर: CP ने प्रीगैबलिन कैप्सूल बिना लाइसेंस रखने/बेचने पर लगाई रोक