महिलाओं के लिए खुशखबरी, बजट के बाद सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट

दोआबा न्यूज़लाईन

मुंबई: देश का बजट पेश होने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मिली जानकारी के अनुसार सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने की वजह से पिछले तीन दिनों में दर्ज की गई है। 3 दिन में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 5,000 रुपए की कमी आई है।

वहीं अगर बात करें चांदी की तो वह भी 6,400 रुपए सस्ती हुई है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। जिसके कारण सोना-चांदी के भाव में ये गिरावट आई है। वित मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट घोषित करने के दो दिन बाद यानि आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। जबकि 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है। वहीं मुंबई में 10 gram 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए दर्ज हुई है।

Related posts

छावा फिल्म के आगे सीना तान के खड़ी सनम तेरी कसम, 16 वें दिन नहीं लगा कमाई पर ब्रेक

महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन तो अदाकार राखी सावंत वीडियो पोस्ट कर दिया जवाब

क्या कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को तलाक के बाद मिलेगी अलीमोनी ? अफवाहों पर धनश्री के परिवार ने तोड़ी चुप्पी