जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी, इंस्ट्रियल एस्टेट के सामने बनेगा टू व्हीलर व ई रिक्शा के लिए स्टील ब्रिज

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। शहर में पहली बार जनता की सुविधा के लिए इंस्ट्रियल एस्टेट के सामने स्टील का ब्रिज बनने जा रहा है। यह ब्रिज सड़क से 10 फीट की ऊंचाई पर होगा। इस ब्रिज पर सिर्फ टू व्हीलर और ई रिक्शा ही चल सकेंगे। वहीं जनता के लिए ब्रिज पर चढ़ने के लिए रैंप तैयार किया जाना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ब्रिज बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।

स्टील का क्रॉसिंग ब्रिज बनने के लिए लोगों को यू टर्न लेने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना होगा, जिससे उनका समय भी बचेगा। गौरतलब है कि ब्रिज का नक्शा फुट ओवरब्रिज की तरह ही तैयार किया गया है, लेकिन इस ब्रिज में सीढ़ियों की जगह रैंप होगा। ब्रिज के बनने के बाद शहर का ट्रैफिक रूट होगा।

Related posts

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माण दौरान गिरी क्रेन, क्षतिग्रस्त हुए वाहन

जालंधर देहात पुलिस ने “ड्रग्स पर युद्ध” अभियान के दौरान 30 नशीली गोलिया की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मानव सहयोग स्कूल, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन