सोने-चांदी में आई गिरावट, लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली: सराफा बाजार में आज फिर एक बार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 214 रुपए गिरकर 71,280 रुपए हो गया है। जबकि मंगलवार को इसके रेट्स 71,494 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो वे आज 1,240 रुपए गिरकर 81,038 रुपए प्रति किलो हो गई है। जबकि पहले मंगलवार को चांदी 82,278 रुपए प्रति किलो थी। बता दें कि इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो हो गई थी।

वहीं IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 7,928 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 81,038 रुपए पर पहुंच गए हैं।

Related posts

आम इंसान ने ली राहत की सांस, 25.50रु सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

सीमावर्ती राज्यों में आज होने वाली मॉकड्रिल हुई कैंसिल, पढ़ें खबर…

आर्टिस्ट इन रेसिडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत मधुबनी और गोंड चित्रकला के कलाकारों ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात