सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गर्मी, कीमतों में आया उछाल, 86 हजार के पार हुआ सोना

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली: हफ्ते के आखिर में आज शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए पर पहुंच गई है। जबकि 13 फरवरी को सोने की कीमत 85,748 रुपए रही। वहीं 11 फरवरी को सोना 85,903 रुपए ऑलटाइम हाई था।

वहीं अगर बात करें चांदी की कीमतों की तो एक किलो चांदी की कीमत 1,945 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए किलो पर पहुंच गई है। जबकि बीते कल चांदी का रेट 95,549 रुपए प्रति किलो था। जानकारी के अनुसार चांदी ने गर्मी खाते हुए 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर अपना ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

अगर बात करें दिल्ली की तो सोने की बढ़ी कीमतों के बाद 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 87,160 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 87,160 रुपए पर पहुंच गई है। इसके साथ ही सोने के बड़े दामों के बाद चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए हो गई है। इसके साथ ही भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 79,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 87,210 रुपए की कीमत पर मिलेगा।

Related posts

दिल्ली की 9वीं सीएम बनी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

PM मोदी ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

राष्ट्रपति भवन में 5 देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को प्रस्तुत किए अपने परिचय पत्र