Home जालंधर जालंधर के आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए रखा गया नींव पत्थर

जालंधर के आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए रखा गया नींव पत्थर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कैंट स्थित आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में आज यानि 22 जुलाई को एक और गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए नर्सिंग कॉलेज के सरंक्षक लेफ्टिनेंट जनरल अमित कथियाल, वाईएसएम, एसएम**, जीओसी 11 कोर ने आधारशिला रखी।

आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने पिछले कुछ वर्षों में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है। शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और पेशेवर मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के ज़रिए यह संस्थान ऐसे समर्पित नर्सिंग पेशेवर तैयार कर रहा है जो सशस्त्र बलों और देश की बेहतरीन सेवा कर रहे हैं।

इस वस्र पर लेफ्टिनेंट जनरल अमित कथियाल ने कॉलेज के छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करते हुए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह नई सुविधा आर्मी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की निरंतर प्रगति और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment