नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता कलमाड़ी, 81 साल की उम्र में निधन

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: राजनितिक गलियारों से एक दुःख भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद 81 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। उन्हें बीमारी के चलते पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के अनुसार उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। जिसके बाद दोपहर 3.30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। राजनितिक यात्रा के दौरान कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद बने। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे हैं। वह भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि वे 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। वहीं कलमाड़ी रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Related posts

अमेरिका के निशाने पर अब पंजाब-हरियाणा के अवैध ड्राइवर, इंडियाना स्टेट में 1790 ड्राइवरों की गई नौकरी, कईयों के लाइ‌सेंस रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर आघात – ईंजी. चंदन रखेजा