जालंधर में पूर्व MLA राजिंदर बेरी को गहरा सदमा, मां का हुआ निधन

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : राजनीति से जुड़ी हुई खबर सामने आ रही है, जहां जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। जहां उनकी माता कौशल्या देवी जी का निधन हो गया। माता जी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

मिली जानकारी अनुसार बेरी की माता कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। जिनका अंतिम सस्कार गुरुवार यानी कल किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

बता दें कि राजिंदर बेरी की जालंधर में अच्छी पकड़ है और वह जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में राजेंदर बेरी आप के रमन अरोड़ा से हार गए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव में बेरी ने सेंट्रल हलके से कांग्रेस की जीतोड़ लगाकर मेहनत की थी।

Related posts

DC ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की

APJ स्कूल, रामा मंडी में दंत जांच शिविर का आयोजन

DC ने 1 नवंबर को किया आधी छुट्टी का ऐलान, गुरु नानक देव जयंती को लेकर शहर में निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन