ED की रडार पर चढ़े पूर्व मंत्री धर्मसोत, करोड़ो की संपत्ति जब्त

दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/राजनीती)

पंजाब : (ईडी) की रडार पर चढ़े पूर्व मंत्री धर्मसोत पर बड़ा एक्शन किया है। धर्मसोत और उनके बेटे की 4.58 करोड़ रुपए की संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है। बता दें कि कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ ED मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच कर रही है।

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार को रात एक बयान जारी कर इसकी जानकारी सांझा की। ईडी जालंधर ने ये कार्रवाई की है। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल हैं। जिनमें दो रिहायशी प्लाट हैं, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश सहित अचल और चल संपत्तियां शामिल हैं। जिसमें ईडी द्वारा की गई जांच के दौरान, यह पाया गया कि धर्मसोत ने अनुसूचित अपराधों से संबंधित आय से अधिक 6.39 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। इस संपत्ति के बारे में धर्मसोत से पूछताछ भी की गई। मगर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

क्या था मामला
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने दो माह पहले पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया था। धर्मसोत को जंगलात घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के केस में पूछताछ के लिए ED की जालंधर यूनिट ने बुलाया था। जहां जवाब से संतुष्ट न होने पर ED ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार कर मंत्री का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया। नवंबर 2023 को ही ED ने धर्मसोत के अलावा संगत सिंह गिलजियां, जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर रेड की थी।

Related posts

जालंधर: चालान काटने को लेकर टिप्पर यूनियन दोआबा जोन का रोष मार्च, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अमेरिका के राष्टपति ट्रम्प और मस्क के बीच छिड़ी जंग पर लगा युद्ध विराम, X पर पोस्ट कर मस्क ने मानी गलती

CM भगवंत मान ने बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का किया शिलान्यास, गुरु नगरी अमृतसर को भी दी बड़ी सौगात