पूर्व CM चन्नी आज बरसे चौधरी परिवार पर, बोली ये बड़ी बातें

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति) काजल तिवारी

जालंधर: पंजाब के पूर्व CM चनरणजीत सिंह चन्नी आज जालंधर पार्षद शैरी चड्ढा के ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और जालंधर से पूर्व स्व:संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि करमजीत कौर चौधरी की उम्र बहुत हो गई है। अब उन्हें रेस्ट की जरूरत है।

इसके बाद चन्नी ने कहा कि संतोख चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की थी। लेकिन आज परिवार ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया कांग्रेस पार्टी का तो कुछ नहीं गया परन्तु परिवार का जरूर नुक्सान हो चुका हैं।

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी फिल्लौर से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी की तुलना दुर्योधन से करते हुए बोलें की जैसे दुर्योधन ने महाभारत करवाकर परिवार का नास कर दिया था। आज इसी तरह बिक्रम ने अपने परिवार का नास कर दिया है।

बिक्रम के कहने पर चौधरी परिवार ने कांग्रेस छोड़ दिया है। जिससे की उनका बहुत बड़ा नुक्सान करवा दिया है। क्योंकि चौधरी परिवार कांग्रेस के साथ बहुत सालों से जुडी है और बहुत मेहनत किए थे पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए। पूर्व CM चन्नी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस के बाद लंच किया और वर्करो के साथ तस्वीरें खिचवाई।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी