बारिश से तबाही : UP के 16 जिलों में बाढ़, 24 घंटे में 6 की मौत

दोआबा न्यूज़लाईन

देश : मानसून सीजन में कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। पिछली बार की तबाही ने सभी के होश उड़ा दिए थे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात लगातार बने हुए हैं। राप्ती नदी, बूढ़ी राप्ती और क्यूनो नदी के उफान पर होने के कारण गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। बारिश का जोर इतना ज्यादा है कि कई इलाके पूर्णतौर पर पानी में डूब गए है। पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 6 लोगों की मौत हुई है।

वहीं इस सबंधी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि सभी की मौत डूबने से हुई है। इसके अलावा कर्नाटक में मंगलवार को तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने बुधवार 17 जुलाई को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तराखंड यानी 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 10 राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Related posts

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

बठिंडा में एक गद्दा फैक्टरी में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल की आज कोर्ट में पेशी