दिल्ली के एक अपार्टमेंट के 7वें फ्लोर में लगी आग, फ्लैट से कूद कर जान बचाने में 3 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में आज एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने के चलते अंदर में फसे एक व्यक्ति और उसके 2 बच्चों ने अपनी जान बचाने के चलते
ऊपर से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय यश यादव के रूप में हुई है, जिसके 10 साल के दो बच्चे (बेटा और बेटी) थे।

वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस टीम ने कहा कि सुबह 10:01 बजे उन्हें आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और टीम ने बिना देर किए बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर डिपार्टमेंट अधिकारी अनुसार आगजनी में 5 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। 4 लोगों को आकाश अस्पताल और 1 व्यक्ति को इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से आकाश अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों को और इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दो का इलाज जारी है।

Related posts

विदेश मंत्री मुत्तकी का तालिबानी फरमान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर लगाया बैन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रदान किए माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

महीने के पहले 19 किग्रा वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितने बढे दाम