उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग, पुजारी सहित 14 लोग झुलसे

दोआबा न्यूज़ लाईन(उज्जैन/राज्य)

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज सुबह भस्म आरती के दौरान आग लग गई। मिली जानकारी के दौरान इस हादसे में पुजारी समेत 14 लोग झुलसे बताए जा रहे हैं। जिनमें से 9 को तुरंत इंदौर के अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है, जबकि 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई, 2 अभी भी भर्ती हैं। यह हादसा सुबह करीब 5:49 पर गर्भ गृह में महाकाल की आरती के दौरान हुआ हुआ है। हादसे में घायल लोगों में 4 पुजारी, 8 सेवक और 2 कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब हजारों श्रद्धालु मंदिर में महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला, जो जलते दीपक पर जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिसने आग पकड़ ली। प्रबंधकों ने गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए उसपर फ्लैक्स लगाए हुए थे, जिसके कारण तुरंत आग फ़ैल गई। आग लगने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पा लिया।

बता दें कि इस मंदिर में 6 साल पहले भी होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब आगजनी में एक पुजारी बुरी तरह झुलस गया था।
वहीं हादसे की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घायलों से मुलाकात के लिए भोपाल से इंदौर पहुँच गए हैं। जिसके बाद वे उज्जैन भी जाएंगे।

Related posts

जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की धूम, जानिए क्या है ऐतिहासिक महत्त्व

जालंधर में 17 सितम्बर को छुट्टी का ऐलान, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

भगवान वाल्मीकी जी के प्रकटोत्सव को समर्पित शोभा यात्रा के लिए उचित प्रबंध करने की घोषणा की