BJP के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर का किया घेराव

दोआबा न्यूज़लाइन (जालंधर/राजनीति)

(पूजा मेहरा) : मंगलवार को किसानों ने भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धरना लगाया। इस दौरान एस.के.एम. यूनियन ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाए है, कि वह किसानों के हक में कोई भी बात नहीं उठा रहे है। आगे किसानों ने कहा की वह नेता को जगाने आए है,अगर फिर भी नहीं जागे तो वह इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे। 22 फरवरी को किसान यूनियन की आपसी बैठक होगी। इस बैठक में अगली रणनीति को तैयार किया जायेगा।

वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता कालिया आवास से बाहर आए और उन्होंने मांगे सुनी। जिसके बाद किसानो को आश्वासन दिलाया की मांगो को केंद्र तक जरूर पहुंचाया जाएगा।

केंद्र सरकार और किसानों के बीच गत दिनों चौथे दौर की बैठक हुई थी जिस में किसानों को 5 फसलों पर एम.एस.पी. देने की बात पर चर्चा हुई। लेकिन किसानों ने केंद्र के इस प्रस्ताव को इंकार कर दिया। किसानों ने 21 फरवरी को कूच करने का ऐलान किया है।

Related posts

जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस

Breaking News: जालंधर सहित पंजाब में कई जगह आज NIA की Raid, पढ़ें खबर…

आदमपुर पुलिस ने 260 नशीली गोलियों और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया एक व्यक्ति