दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज किसान जमशेर वायोफ्यूल प्लांट का विरोध करते हुए एक बार फिर से सड़कों पर उतरेंगे। किसान यूनियन सिद्धूपुर ने आज हाईवे जाम करने की कॉल दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज 2 फरवरी को किसान दोपहर 12 बजे लवली यूनिवर्सिटी से पहले परागपुर को जाते कट पर हाईवे पर बैठेंगे और ट्रैफिक जाम कर देंगे।
बता दें कि आज होने वाले रोष प्रदर्शन में किसानों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। यह प्रदर्शन किसानों और स्थानीय लोगों द्वारा जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट आबादी वाले क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है।
बता दें कि किसान यूनियन सिद्धूपुर ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी, लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था। उसके बाद 2 फरवरी को यानि आज हाईवे जाम की चेतावनी दी थी। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं करती तब तक वह हाईवे से नहीं हटेंगे।