जालंधर में खत्म हुआ मतदान, 4 जून को वोटों की गिनती के साथ घोषित होगा रिजल्ट

दोआबा न्यूज़लाईन ( जालंधर/शहर)

जालंधर: जालंधर में आज लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए है। शहर के लोग सुबह से अपने पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जालंधर लोकसभा सीट पर कुल 57.5% मतदान हुआ है।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में जालंधर से BJP उम्मीदवार सुशिल रिंकू, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, आप के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ,शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी और बसपा के उम्मीदवार एडवोकट बलविंदर सिंह मैदान में उतरे हैं। अब देखना यह है कि देश की जनता किस के सिर पर जीत का ताज सजाती है। इन चुनावों का नतीजा 4 जून को सामने आएगा। कुल 1951 पोलिंग बूथ पर जनता ने वोट डाली।

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के बाद भी जालंधर लोकसभा क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं सामने आई है। जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी।

जानकारी के अनुसार BJP उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू ने अपनी पत्नी सहित वोट डाली है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के महिंदर सिंह केपी भी अपनी वोट डाल गए हैं। वहीं अगर बात करें बसपा उम्मीदवार एडवोकट बलविंदर सिंह कि तो उन्होंने भी अपने बूथ पर जाकर वोट डाल दी है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी भी चमकौर साहिब में जाकर वोट वोट डालेंगे।

Related posts

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी

DAVIET ने नवाचार और प्रेरणा के साथ मनाया Engineers Day 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाई NRI अपहरण मामले की गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार