जालंधर में धूमधाम से मनाई गई दुर्गा अष्टमी, लोगों ने घरों और मंदिरों में किया कंजक पूजन

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/धर्म) पूजा मेहरा

जालंधर: आज चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन “मां महागौरी” की पूजा की गई। इस दिन को शास्त्रों के अनुसार दुर्गा अष्टमी भी कहते हैं। जालंधर में लोगों ने आज दुर्गा अष्टमी के मौके पर कंजक पूजन किया। मां दुर्गा- मां गौरी की पूजा अर्चना और कंजक पूजन कर व्रतियों ने अपने व्रतों का उद्यापन किया।

जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों व घरों में लोगों द्वारा आज कंजक पूजन कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कंजक पूजन करते हुए परिवार- समाज के सुख शांति की कामना की व कंजकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्ट माता के रूप में पूजी जाने वाली माता महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी को कठिन तपस्या से गौर वर्ण प्राप्त हुआ था। उन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला नामों से भी जाना जाता है।

Related posts

मेहतपुर पुलिस ने “ड्रग्स पर युद्ध” अभियान के दौरान गिरफ्तार किए 02 भगोड़े

जालंधर के मशहूर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, भागे दुकानदार

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र माहिन सेठी ने JEE एडवांस में हासिल किया आल इंडिया 999वां रैंक