फिरोजपुर मंडल में DRUCC की ऑनलाइन बैठक का सफल आयोजन

दोआबा न्यूजलाइन

फिरोजपुर: फिरोजपुर मंडल में आज 28 अगस्तको मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) के वर्तमान में नियुक्त सदस्यों के साथ प्रथम बैठक का आयोजन डी.आर.यू.सी.सी. के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मण्डल रेल प्रबन्धक संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों से डी.आर.यू.सी.सी. के सदस्यों को अवगत कराया।

इस बैठक में उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाली यात्री सुविधाओं के संबंध में रेल उपयोगकर्ताओं के प्रतिनिधियों की बहुमूल्य सलाह और सुझाव लिए गए। रेल प्रशासन द्वारा समिति के सदस्यों की सुझावों को संज्ञान में लेकर नियमानुसार आवश्यक त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, जबकि समिति के सदस्यों ने रेलवे द्वारा उठाये गए क़दमों की सराहना करते हुए रेलवे को अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही।

मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (डी.आर.यू.सी.सी.) उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेलयात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे को परामर्श देती है। मीटिंग के अंत में डी.आर.यू.सी.सी. के सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related posts

फिरोजपुर मंडल ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान, प्राइमरी ट्रेनों में ‘रेलवन ऐप’ के स्टीकर लगाकर तेज किया अभियान

पंजाब में 4 साल पूरा होने पर CM मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- अमृतसर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता से पंजाब की राजनीति में नए बदलाव के संकेत – राकेश राठौर