चाइना डोर का इस्तेमाल करके लोगों की जान से न खेलें: कुलविंदर सिंह हीरा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: चाइना डोर का इस्तेमाल करके लोगों की जान से न खेलें, यह अपील जालंधर वासियों से शहीद उधम सिंह यूथ क्लब के प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह हीरा बोलिना ने की है। उनका कहना है कि बसंत पंचमी का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसमें सभी पतंग उड़ाने का मज़ा लेते हैं, जो हमारी संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह मज़ा क्रूरता में बदल गया है क्योंकि चाइना डोर का धागा लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

वहीं प्रेसिडेंट कुलविंदर सिंह हीरा बोलिना ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस त्योहार को त्योहार की तरह मनाएं और चाइना डोर का इस्तेमाल करके लोगों को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चाइना डोर जहां आम लोगों को नुकसान पहुंचा रही है, वहीं बेजुबान पक्षियों को भी मार रही है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों से रिक्वेस्ट है कि इस खतरनाक चाइना डोर का इस्तेमाल न करें।

Related posts

जिला महिला कांग्रेस शहरी ने सिलेंडर उठाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका PM मोदी का पुतला

लायलपुर खालसा कॉलेज के रेड रिबन क्लब को यूथ सर्विसेज़, पंजाब ने किया सम्मानित

जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का फिर टूटा गार्डर, बाल-बाल बचा ट्रक चालक