पंजाब में छाया घना कोहरा, बच्चों-बुजुर्गो के लिए खास एडवाइजरी जारी

दोआबा न्यूजलाईन

पंजाब : पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे और शीतलहर का कोहराम जारी है। जिसके बाद आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। ठंड के कारण जालंधर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जालंधर में सुबह धुंध छाई हुई थी लेकिन दोपहर को हलकी धूप खिली थी, लेकिन ठंडी हवा ने लोगो का बुरा हाल किया।

कोहरे के कारण चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आने-जाने में बाधा आई है। कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। शुक्रवार दोपहर कुछ देर के लिए धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से -1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में आज का सबसे अधिक तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा।

हेल्थ विभाग ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। धुंध की वजह से बच्चों-बुजुर्गो को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा गया है। घर से बाहर निकलते समय आँखो पर चश्मा लगाना भी अनिवार्य किया है।

Related posts

Breaking: भार्गव नगर में ज्वेलर की दुकान पर चोरों का धावा, गनपॉइंट पर नकदी और गहने ले हुए फरार

Daily Horoscope : आज के दिन वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के हैं योग, पढ़ें राशिफल

DC ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की