दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्चाधिकारी की हां में हां मिलाते रहें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगाएं। अपने मन को इधर-उधर न भटकने दें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिस कारण सहयोगियों के मध्य चर्चा होती रहेगी।
उपाय :-आज एक हल्दी की माला गंगाजल में शुद्ध और सिद्ध कर गले में धारण करें।
वृषभ (Taurus) आज अपने महत्वपूर्ण कार्य को करने पूरा करने का प्रयास करें। अपने व्यवहार को नम्र बनाए रखें। क्रोध से बचें। आजीविका क्षेत्र में लोगों का नौकरी में संघर्ष बढ़ सकता है।
उपाय :-आज गरीब ,निर्धन लोगों की यथा संभव सहायता करें।
मिथुन (Gemini) आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। देव ब्राह्मणों के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। बहुराष्ट्रीय जीवन में अकारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।
उपाय:- आज माता लक्ष्मी को गुलाब के दो ताजा पुष्प अर्पित करें।
कर्क (Cancer) आज आपको सामान्य सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। अधिक जल्दबाजी में विशेष रूप से कार्य के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें।
उपाय :-आज मूंग की दाल का हलवा बनाकर दान करें।
सिंह (Leo) आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अपने बुद्धि विवेक से सोच विचार पर कोई कदम उठाने का निर्णय लें। इष्टमित्रों के साथ व्यवहार सहयोगात्मक कम रहेगा। संयम बनाए रखें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी को कटु वचन ना कहें। ऐसा करने पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी के साथ तालमेल और प्रेम पूर्वक व्यवहार बनाकर रखें।
उपाय:- आज नमक न खाएं। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या (Virgo) आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से दूर जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। व्यापार में अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें। नौकरी में कोई भी ऐसा कार्य न करें। जिससे आपको अपमानित होना न पड़े। किसी प्रियजन का चिंता जनक समाचार मिल सकता है।
उपाय:-आज एक नारियल अपने सर के ऊपर से सात बार घूमकर बहते पानी में प्रवाहित करें।
तुला (Libra) आज पूजा, पाठ में अभिरुचि रहेगी। दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्ग परिजनों के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। व्यापार में अभिरुचि बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई सूचना मिलेगी। राजनीति में अपने मार्गदर्शकों से भेंट करेंगे।
उपाय :-आज चंद्र मंत्र का मोती की माला पर 108 बार जाप करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज आपका दिन मिलजुला रहेगा। वाहन धीमे चलाएं। दुर्घटना की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती । व्यापार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें, अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विघ्न आ सकता है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा।
उपाय:- महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष माला पर 11 बार जाप करें।
धनु (Sagittarius) आज कार्य क्षेत्र में आपके नेतृत्व एवं प्रबंधन की सराहना होगी। नवीन कार्य योजना की भूमिका बनाएंगे। धार्मिक कार्य में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। व्यापार में सकारात्मकता के साथ आप आगे बढ़ें, आपको सफलता मिलेगी।
उपाय:- लक्ष्मी मंत्र का कमलगट्टे की माला पर जप करें।
मकर(Capricorn) आज कोर्ट-कचहरी के मामले में बड़ी सफलता मिलने की योग बन रहे हैं। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।
उपाय:-आज तीन गोमती चक्र चांदी के तार में एक साथ बांधकर अपनी जेब में रखें।
कुंभ (Aquarius) आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। व्यापार में व्यर्थ वाद-विवाद हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। नौकरी में अधीनस्थ कुछ षडयंत्र रचकर अपमानित करने का काम करेगा।
उपाय :-लाल पुष्प पानी में डालकर स्नान करें।
मीन (Pisces) आज बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। देव ब्राह्मणों में भक्ति बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते रुक जाएगा या बिगड़ जाएगा। व्यापार में ऋण लेकर अधिक पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें। सफलता मिलेगी। राजनीति में विरोधी परास्त होंगे।
उपाय :-अशोक के पांच पौधे लगाकर उन्हें घोषित करें, अथवा किसी का पौधा लगाने में सहायता करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195