Daily Horoscope : आज मिथुन राशि वाले शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे, करें ये उपाय

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विरोधी पक्ष को न बताएं। वह आपकी योजनाओं में बाधा डालेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी जनों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार के अपने मन को कार्यों में लगाएं। व्यापार में सहयोगी धोखा कर सकते हैं।

उपाय :- आज स्फटिक शिवलिंग पर शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान शिव को बेल का पत्र अर्पित करें।

वृषभ (Taurus) आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है। अपनी समस्याओं को अधिक न बढ़ने दें। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है।

उपाय :- आज व्यापार में अपने गद्दे के नीचे 21 मयूर के पंख रखें।

मिथुन (Gemini) आज आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। आपका मन बार-बार भोग विलास की ओर भागेगा, उस पर अंकुश लगाएं। मामा पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आपको जेल से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ कोई जोखिमपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

उपाय:-आज सूर्य यंत्र की पूजा आराधना करें।

कर्क (Cancer) आज किसी जोखिमपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की अगुवाई करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।

उपाय :- आज छोटे-छोटे बच्चों को भोजन कराएं। उन्हें दक्षिण दें।

सिंह (Leo) आज नए व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। नवनिर्माण संबंधी कार्य में प्रगति होगी। राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा।

उपाय :- आज श्री विष्णु भगवान जी के मंदिर में तीन कोने वाला पीला झंडा लगाएं।

कन्या (Virgo) आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पैकेज बढ़ने का शुभ समाचार मिलेग।

उपाय :-आज श्री यंत्र की विधि पूर्वक पूजा करें।

तुला (Libra) आज नाना पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी शत्रु को पटखनी देने में सफल होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुधरेगी। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे।

उपाय:-आज बेल पत्र पानी में डालकर स्नान करें।

धनु (Sagittarius) कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए ससुराल जा सकते हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में ध्यान से कार्य करें।

उपाय :-आज गणेश रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मकर(Capricorn) आज का दिन सुख और उन्नति दायक रहेगा। जब तक कार्य पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें, अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।

उपाय:-आज अपने नौकर और मजदूरों को वस्त्र, भोजन धन आदि देकर उन्हें प्रसन्न रखें।

कुंभ (Aquarius) आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आप हर स्थिति में अपने कार्यों के प्रति गंभीरता बरतें। रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना है, संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र के संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

उपाय:- आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मीन (Pisces) आज कार्यक्षेत्र में कोई सुखद घटना घट सकती है। नौकरी में पदोन्नति होगी। राजनीति में आपके विरोधी प्राप्त होंगे। व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी।

उपाय:-आज श्री गणेश जी को धनिया चढ़ाएं और थोड़ा सा प्रसाद के रूप में खाकर जाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

Related posts

‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट के तहत कैबिनेट मंत्री भगत ने फोकल प्वाइंट में करोड़ों की लागत वाले ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ काबू किया 1 आरोपी

LPG वितरक संघ ने बैठक में उठाई डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याएं, अनुचित प्रथाओं पर जताया गहरा रोष