Daily Horoscope: नवरात्रे के दूसरे आज माता रानी भरेगी इन राशियों के जातकों की झोलियां

दोआबा न्यूजलाइन

मेष राशि (Aries)– आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि (Cancer)- आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए।

सिंह राशि (Leo)- आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी।

कन्या राशि (Virgo)- आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको यदि कुछ परेशानियां आ रही थीं तो वह आज दूर होंगे।

तुला राशि (Libra)- आज के दिन विद्यार्थी उच्च शिक्षा के मार्ग में प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है।

मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान-सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए 1.5 टन जब्त दवाओं को किया नष्ट

पंजाब रोडवेज की बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम की दी चेतावनी

शाहकोट पुलिस ने विशेष अभियान “ड्रग्स पर युद्ध” के दौरान जब्त की 20 ग्राम हेरोइन, 2 आरोपी गिरफ्तार