Daily Horoscope: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

दोआबा न्यूजलाईन

मेष (Aries)
आज कार्य क्षेत्र में जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। जो लाभकारी सिद्ध होगा। भाई-बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पैतृक धन संपत्ति आपको मिल सकती है।

उपाय: ॐ श्री वात्सल्य नमः मंत्र 108 बार जाप करें। गलत कार्यों से दूर रहें।

वृषभ (Taurus)
आज दिन की शुरुआत अध्ययन संबंधी समाचार के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में निकटता बढ़ेगी। व्यापार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण योजना हेतु परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: साबुत हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर दाहिने हाथ में बांधे।

मिथुन (Gemini)
आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में अकारण किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में बार-बार अपने निर्णय न बदलें। आपके सहयोगियों के मध्य हताशा व असमंजस बनेगा। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा।

उपाय: विधवाओं की सहायता करें। उनसे धन न लें।

कर्क (Cancer)
आज शासन सत्ता में बैठे उच्च पदस्थ अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। राज्य स्तरीय पद व सम्मान मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में किए गए परिवर्तन उन्नति कारक, लाभकारी सिद्ध होंगे।

उपाय: आज शनि देव की पूजा आराधना करें।

सिंह (Leo)
आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ भरी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आ सकता है। गृहस्थ जीवन सफल रहेगा। भोग विलास सामग्री पर अधिक धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी।नौकरी में झूठा आरोप लग सकता है।

उपाय: आज श्री राम रक्षा कवच का पाठ करें।

कन्या (Virgo)
आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। किसी उच्च पद प्रतिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन व सानिध्य मिलेगा। किसी व्यापारिक साझेदारी के कारण व्यापार में बड़ा उन्नति कारक परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं।

उपाय: आज फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

तुला (Libra)
आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा शासन सत्ता के सहयोग से दूर होगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे।

उपाय: आज ॐ श्री देवकृष्णाय उर्ध्वदन्ताय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अचानक बड़ा निर्णय न लें। किसी के बहकावे में न आएं।सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी आएं अपने ऊपर भरोसा रखें। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: आज श्वेत रंग के कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।

धनु (Sagittarius)
आज व्यापार में सगे संबंधियों, इष्ट मित्रों के सहयोग से व्यापार गति पकड़ेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें।

उपाय: आज बृहस्पति गायत्री मंत्र का जाप हल्दी की माला पर करें। पीला रुमाल अपने पास रखें।

मकर (Capricorn)
आज कोई शुभ संदेश शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी परिजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संपदा मिलेगी।

उपाय: आज दक्षिणावर्ती शंख घर में रखें।

कुंभ (Aquarius)
आज किसी विरोधी अथवा शत्रु से झगड़ा समाप्त हो जाएगा। आपसी मेलजोल बढेगा। पारिवारिक मित्र से व्यापारिक संबंध शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य अनुभव की सराहना होगी। लोगों आपकी ओर आकर्षित होंगे।

उपाय: आज साबुत हल्दी की गांठ अपने तकिए के नीचे रख कर सोएं।

मीन (Pisces)
आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: आज श्री भगवान विष्णु जी को तुलसी दल की माला अर्पित करें।

एस्ट्रोलॉजर,रितिका मरवाहा मोबाइल नंबर 8837642809 ,7953504195

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे