फगवाड़ा में बैंक मैनेजर से 3 लाख की साइबर ठगी, फोन कर रिश्तेदार के नाम पर ऐंठे पैसे

मामले में पुलिस ने यूपी की महिला के खिलाफ दर्ज की FIR

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब में साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर
के साथ साइबर ठगों ने 3 लाख की ठगी कर दी है। जिसका पता लगने पर पीड़ित बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना तुरंत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसकी पुष्टि साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने की है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना इंचार्ज मनदीप कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासी खाताधारक महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब महिला की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई करेगी।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए ठगी के शिकार रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने बताया कि 20 अगस्त को उन्हें एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उनकी पत्नी का भतीजा हैप्पी बताया और फोन पर उनके बैंक खाते में 6.5 लाख रुपए की रसीद भेजकर कहा कि आपके खाते में शाम तक 6.5 लाख रुपए आ जाएंगे। लेकिन इस बारे में मेरे माता-पिता को मत बताना। वहीं कुछ देर बाद फिर उसका फोन आया और उसने एक महिला के खाते में 3 लाख भेजने की बात कही। उसके अनुसार महिला उसके दोस्त की माँ है, जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसने कहा कि आप अपने खाते से उसको 3 लाख भेज दो। जो मैंने आपको 6.5 लाख भेजे हैं, उसमें और पैसे भेज दूंगा।

जिसके बाद शातिर ठग के जाल में फंस कर पीड़ित ने उसके द्वारा दिए खाते में 3 लाख भेज दिए। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि शाम तक जब साढ़े 6 लाख उसके खाते में नहीं आये तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कनाडा में रहने वाले पत्नी के भतीजे हैप्पी से भी बात कि तो उसने बताया कि उसने कोई फ़ोन नहीं किया।

Related posts

जालंधर में 10 पंचायतों की बैठक, प्रवासियों के पूर्ण बहिष्कार का लिया फैसला

जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने 4 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,185000 नशीली गोलियां जब्त

Daily Horoscope: आज शुक्रवार के दिन माता रानी की इन राशियों पर बरसेगी आपार कृपा