कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका , यह सीनियर नेता छोड़ेंगें पार्टी

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर / राजनीति)

जालंधर : लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर की सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। हर कोई अपने फायदे के लिए अपनी पुरानी पार्टी छोड़ ,दूसरी पार्टी में शामिल हो रहा है। अभी चर्चा है कि विधायक विक्रम सिंह चौधरी जोकि कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी के बेटे है ,वह कांग्रेस पार्टी से नाराज़ चल रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह चौधरी अपनी माता के साथ कांग्रेस को छोड़ , आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते है और आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। अगर कांग्रेस पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरनजीत सिंह चन्नी को जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव के लिए उतारती है तो विक्रम जीत सिंह उन्हें कड़ी टककर दे सकते है। भाजपा की तरफ से पहले ही जालंधर लोकसभा सीट से सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। अब यह दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसको जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाती है। जो भी हो टककर कांटे की होगी।

Related posts

जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, लोग हुए परेशान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता समागम आयोजित

जालंधर: लांबड़ा पुलिस ने काबू किया 1 नशा तस्कर, 10 ग्राम हेरोइन बरामद