JALANDHAR : कांग्रेस के मनाया 139वा स्थापना दिवस

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

JALANDHAR :कांग्रेस भवन जालंधर में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाले कांग्रेस नेताओं को याद किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शहरी राजिंदर बेरी और जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने कहा , कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 1885 में हुई थी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि आज आजादी के बाद हमारे देश ने जो प्रगति की है, उसमें कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है।

इस मौके पर देश और पंजाब के लिए शहादत देने वाले नेताओं को याद किया गया। जिनमें शहीद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, स. बेअंत सिंह, स.दर्शन सिंह और के.पी.को याद किया गया। इस अवसर पर अवतार सिंह जूनियर (बावा हेनरी), राजिंदर सिंह पूर्व एसएसपी, पवन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती सुरिंदर कौर, प्रेम नाथ दकोहा, हरीश ढल्ल, कंचन ठाकुर, मनमोहन सिंह बिल्ला, राकेश कुमार, बलराज ठाकुर, भगत बिशन दास, विकास संगर, यशपाल शैफरी, साहिल सहदेव, संजू अरोड़ा , महेंद्र सिंह गुलु, तरसेम लखोत्रा, राजीव टीका, प्रभदयाल भगत, बचन लाल , विक्रम शर्मा , अमित माटू, गुरबचन जाला, सचिन सरीन, अश्वनी शर्मा, अशोक खन्ना, नरिंदर पहलवान, वंशिका, हरपाल मिथुन, कमल लोच, नवदीप जरेवाल, पलवी , रविंदर परिही, पवन कौशल, यश पहलवान, बलबीर कौर, बिशंबर कुमार, रणदीप सिंह, अमरजीत सिंह कंग, जोरावर सिंह सोढ़ी, गुरपाल सिंह, सुरिंदरजीत सिंह, तरलोचन सिंह संघा, महेंद्र पाल सिंह टुरना सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी