CM सुक्खू ने पर्यटन विभाग का ‘दैट्स यू’ अभियान किया लॉन्च

दोआबा न्यूज़लाइन

पर्यटकों को यात्रा का अतुलनीय अनुभव देने हेतु महत्त्वाकांक्षी पहल

शिमला: देवभूमि हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल ‘दैट्स यू’ अभियान का शुभारम्भ किया। यह अभियान राज्य की पर्यटन नीति में महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जिसके तहत पारम्परिक दर्शनीय स्थलों तक सीमित पर्यटन से आगे बढ़ते हुए स्लो टूरिज्म की अवधारणा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अभियान के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से राज्य के प्रवेश द्वारों, हवाई अड्डों तथा हेरिटेज़ रेेलवे स्टेशनों पर आने वाले पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार किया गया है ताकि यात्रियों और हिमालय प्रकृति के बीच एक गहरा और व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित किया जा सके।

उन्होंने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि स्लो टूरिज्म की ओर यह पहल राज्य की पर्यावरणीय सेहत के प्रति प्रतिबद्धता भी दर्शाती है। कम लोकप्रिय गांवों में लम्बे प्रवास और स्थानीय संस्कृति में सहभागिता को बढ़ावा देकर यह अभियान स्थानीय अर्थ व्यवस्था को सशक्त और पर्यावरण को बढ़ावा देने सहित लोकप्रिय पर्यटन केन्द्रों पर दवाब कम कर ग्रामीण क्षेत्रों की सुन्दरता को सामने लाने पर केन्द्रित है। निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया ने अवगत करवाया कि यह अभियान चण्ड़ीगढ़-शिमला प्रवेश मार्ग, गग्गल एवं भुंतर हवाई अड्डों तथा ऐतिहासिक कालका-शिमला टॉय टेªन मार्ग सहित प्रमुख आगमन स्थलों पर चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकर (नवीनीकरण डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

Breaking News : जम्मू में शादी -समारोह में फायरिंग ,पूर्व CM डॉ फारूक अब्दुल्ला भी थे मौजूद

हिमाचल के रामपुर में अनयंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौके पर मौत

हिमाचल में बदले BPL चयन नियम, मनरेगा के अंतर्गत 50 दिन काम करने वाले परिवारों की होगी एंट्री