पत्नी और बेटी सहित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM मान, संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर के दीप नगर में बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिए किराए के घर में परिवार सहित प्रवेश कर लिया है। वहीं आज मुख्यमंत्री मान पत्नी और बेटी नियामत सहित सचखंड डेरा बल्लां पहुंचे। यहां सी.एम. मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं इस दौरान सी.एम. मान ने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की।

बता दें कि सी.एम. भगवंत मान जालंधर में लिए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है। अब सी.एम. मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर के आसपास के एरिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं।

Related posts

DC ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की

APJ स्कूल, रामा मंडी में दंत जांच शिविर का आयोजन

DC ने 1 नवंबर को किया आधी छुट्टी का ऐलान, गुरु नानक देव जयंती को लेकर शहर में निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन