जालंधर : CM मान ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्याएं

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर (पूजा मेहरा) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से जनता दरबार लगाया। इस दौरान सी.एम. मान ने दोआबा व माझा के लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं तुरन्त समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस संबंधी सी.एम. मान ने खुद एक टवीट कर बताया कि ”आज जालंधर निवास पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत माझे, दोआबा और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के लिए कहा गया। हम लोगों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे। सरकार का लोगों के प्रति जो फर्ज होता है, हम उसे निभा रहे हैं। हम उनकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सीएम भगवंत मान ने जनता को वेस्ट हलके के उपचुनाव दौरान वायदा किया था कि हम जनता कि समस्याओ को सुना करेंगे। जालंधर अब हमारा परिवार है, हफ्ते में दो दिन मान अपने आवास में बैठकर जनता से मुलाकात करते है।

इसी बीच जनता दरबार को लेकर विरोधी पार्टियां लगातार सीएम मान पर तंज कस रही है, उनका कहना है कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पंजाब में लॉ एन्ड आर्डर की स्तिथि बहुत खराब हो रही है। लेकिन इसकी तरफ मान सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पहुंचाई राहत सामग्री

जिला प्रशासन अब स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने की देगा ट्रेनिंग

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर धार्मिक यात्रा का आयोजन, श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाएंगी 500 बसें