दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: रायोवाली स्थित के.जी. स्टील रोलिंग मिल्स में मानवता की सेवा को समर्पित जीवन आसरा ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क आंख व दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान डॉ. रोहन बौरी की टीम, डॉ. विनय भाखड़ी और डॉ. चारु आनंद कालड़ा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।
इस अवसर पर गुरचरण सिंह कथूरिया, राजिंदर सिंह बेदी, गुरमीत सिंह और कोमल जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। के.जी. स्टील रोलिंग मिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रितपाल सिंह चावला और रमनप्रीत सिंह चावला ने बताया कि शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई और सभी को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
उन्होंने जानकारी दी कि शिविर के दौरान 30 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा कई मरीजों को मुफ्त चश्मे भी प्रदान किए गए। शिविर में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी निःशुल्क की गई।
प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
इस मौके पर प्रितपाल सिंह चावला, प्रभजोत सिंह मोंगा, कर्णप्रीत कौर, रमनप्रीत सिंह चावला, गगनदीप कौर चावला, महिंदर कौर चावला और प्रेम अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।