पंजाब में बदलते मौसम के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 1 नवंबर से लागू होंगे आदेश

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बदले मौसम को देखते हुए राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। सरकार के जारी नए निर्देशों के मुताबिक अब स्कूल ठंड की वजह से सुबह 9:00 बजे लगेंगे। यह फैसला सरकार द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश 1 नवंबर से लागू होंगे।

वहीं सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक 1 नवंबर से प्राथमिक स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9:00 से दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगे। बता दें कि उक्त आदेश 20 फरवरी 2026 तक लागू रहेंगे।

Related posts

Apeejay Institute of Management & Engineering Technical Campus में एआई आधारित उत्पाद निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

P.C.M.S.D. College for Women में ‘स्ट्रेस से ताकत तक’ पर प्रेरक व्याख्यान

PCMSD कॉलेज फॉर विमेन ने रखा इंटर-क्लास क्विज़ कॉम्पिटिशन