हड़ताल पर उतरे चंडीगढ़ के कैब और ऑटो चालक, बाइक-टैक्सी बंद करने की प्रशासन से की अपील

दोआबा न्यूज़लाईन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के कैब और ऑटो चालक एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। जानकारी के अनुसार आज उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के सर्कस ग्राउंड में इक्क्ठे होकर चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके द्वारा कई बार प्रदर्शन करने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन तो दिया गया। लेकिन आज तक उनकी परेशानी का हल नहीं किया गया। उनका कहना हैं कि चंडीगढ़ में कई तरह की अवैध टैक्सियां ​​चल रही हैं। जिनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई करवाई नहीं की जाती।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि जब हम प्रशासन से अपनी मांगें मांगते हैं तो प्रशासन गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर देता है। यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में कई बाइक टैक्सियां चल रही हैं। जबकि उनकी पास किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं है। लेकिन फिर भी प्रशासन उन अवैध बाइक टैक्सियों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। यह बाइक कमर्शियल नंबर की भी नहीं है। फिर भी यह सवारियां उठा रही हैं। जिसके कारण उनका काम बहुत प्रभावित हो रहा हैं यहां तक कि ऑटो चालकों को भी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। क्यूंकि लोग बाइक टैक्सी के रेट कम होने के कारण उनका ही ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। इससे परिवार का गुजारा करना बड़ा मुश्किल हो गया है।

Related posts

पंजाब में बदलते मौसम के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, 1 नवंबर से लागू होंगे आदेश

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बदले 53 DSP, देखें List…

बड़ी खबर: पंजाब प्रधान जाखड़ गिरफ्तार, विरोध में BJP वर्कर्स और पुलिस में हुई धक्कामुक्की