चंडीगढ़ मेयर चुनाव : BJP मुख्यालय के बाहर AAP करेंगी प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाईन (दिल्ली/राजनीति)

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान खुद शामिल होंगे। बीजेपी मुख्यालय के सामने AAP की लीडरशिप प्रदर्शन करेगी। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया की चंडीगढ़ में धांधली से बीजेपी द्वारा मेयर बनाया गया है, जिसके कारण यह प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने में समूची लीडरशिप शामिल रहेगी। उन्होंने कहा की हाल में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद आप-कांग्रेस का गठबंधन यह चुनाव हार गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया है। आज यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा जिसमे सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ MC और प्रशासन से 3 सप्ताह के भीतर जवाब माँगा है।

गौरतलब है की आप के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने पेश होने के लिए कहा है लेकिन अभी तक एक बार भी अरविन्द केजरीवाल पेश नहीं हुए है। ईडी के समन पर आप की ओर से जवाब आया है कि वह अभी लीगल टीम इसका अध्ययन कर रही है। वहीं, प्रदर्शन के आयोजन की तारीख से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार भी अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। केजरीवाल को नवंबर से लेकर जनवरी तक पांच समन भेजा जा चुका है। चार समन का उन्होंने यह कहते हुए विरोध किया है कि वे अवैध हैं और राजनीति से प्रेरित हैं।

Related posts

दिल्ली की 9वीं सीएम बनी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

PM मोदी ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

राष्ट्रपति भवन में 5 देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को प्रस्तुत किए अपने परिचय पत्र