BJP इतनी सक्षम है कि अकेले लड़कर भी अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है : आरती राजपूत

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)

(पूजा मेहरा) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हुए हैं और उन सब कार्यकर्ताओं को जमीनी सच्चाई का आभास है। आज भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने जो बयान दिया वह बिल्कुल सत्य है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता गली-गली जनता से मिला है, और यह परिणाम निकल कर आया कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिस पर कोई दाग नहीं यह बेदाग पार्टी है।

अगर भारतीय जनता पार्टी अकालियों के साथ गठबंधन करती है तो भारतीय जनता पार्टी पर भी एक दाग लगने की संभावना है। पंजाब की जनता ने अकालियों को इसीलिए ठुकराया था क्योंकि नशा पंजाब में लाने वाले यही थे। इसी को मध्यनजर रखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया कि हम अकेले ही 13 सीटों पर लड़ेंगे।

मैं आरती राजपूत यह बयान इसलिए दे रही हूं, क्योंकि मैं खुद जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हूं। भारतीय जनता पार्टी एक विधायक पार्टी है।
पंजाब की सभी जनता की आभारी हूं, जिन्होंने हमें अपना विचार दिए। मैं धन्यवाद देना चाहूंगी उन उच्च अधिकारी का जिन्होंने इस पर सोच विचार कर जनता की आवाज को सुनकर यह निर्णय लिया।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के विद्यार्थियों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए पहुंचाई राहत सामग्री

जिला प्रशासन अब स्कूली विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने की देगा ट्रेनिंग

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर धार्मिक यात्रा का आयोजन, श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर जाएंगी 500 बसें