कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड का किया दौरा, ICU में हुई मौतों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दोआबा न्यूजलाइन

शोक संतप्त परिवारों को मदद का दिया आश्वासन, कहा पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए वचनबद्ध

जालंधर: कैबिनेट मंत्री पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड का दौरा किया और वहाँ भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही, रविवार शाम आई.सी.यू. में तीन मरीजों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के संबंध में स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस दुर्घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्री ने भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अस्पताल में हुई मौतों को लेकर बेहद चिंतित है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने रविवार देर रात व्यक्तिगत रूप से अस्पताल का दौरा किया और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिविल अस्पताल पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है और निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंप दी जाएगी।

सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना को पहली घटना बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सुरक्षा मानकों को और मज़बूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जाँच के बाद जवाबदेही तय करने के अलावा सुधार के अन्य उपाय भी लागू किए जाएँगे।

Related posts

जालंधर : लैंड पूलिंग नीति पर किसान संगठनों में रोष, बोले-गांवो में ”आप पार्टी” बहिष्कार के लगे पोस्टर

जालंधर : केयरबेस्ट सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में 10 सालों से सैकड़ों PAE के किये सफल ऑपरेशन, पढ़ें

जालंधर: CIA टीम ने ‘फतेह ग्रुप’ के 2 सदस्यों को किया काबू, 5 अवैध पिस्तौल और हेरोइन बरामद