कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में मंत्री महिंदर भगत की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां आज़ादी के सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से अवलोकन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी विभाग की चल रही गतिविधियों के बारे में बताना था।

इस बैठक में स्वतंत्रता सेनानी विभाग की संयुक्त सचिव, श्रीमती लवजीत कलसी और वरिष्ठ सहायक गुरविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों के दौरान आज़ादी के सेनानियों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान और आदर दिया जाए और नियमित रूप से सम्मानित किया जाए। मंत्री ने आज़ादी के सेनानियों के परिवारों की चिंताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करते हुए उन्हें अधिकतम सहायता प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।

Related posts

पंजाब में बड़े स्तर पर हुए तबादले, 42 पटवारी बदले, देखें List…

फिर वर्दी हुई दागदार, पंजाब पुलिस का भ्रष्टाचार DSP रिश्वत देते रंगे हाथों गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में आज फिर मोहाली कोर्ट में पेश हुए अकाली नेता मजीठिया, 4 दिन की रिमांड बढ़ा