कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उन्होंने बिस्त दोआब नहर पर छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने 7 नवंबर को मनाई जाने वाली छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिस्त दोआब नहर बस्ती बावा खेल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने साफ-सफाई की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए इस स्थान को छठ पूजा के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को त्योहार के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े क्योंकि गुरुवार शाम को धार्मिक रस्में करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के यहां इकट्ठा होने की संभावना है। उन्होंने पर्व को पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने के उद्देश्य से स्थानीय धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर बहुमूल्य सुझाव भी लिए।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम को त्योहार के मद्देनजर साफ-सफाई सहित जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने छठ पूजा उत्सव के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए भक्तों के लिए गरिमापूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

भारत को मिली ‘अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता

जालंधर के मशहूर बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा, भागे दुकानदार

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र माहिन सेठी ने JEE एडवांस में हासिल किया आल इंडिया 999वां रैंक