राज्य में बनाए जाएंगे नए आबकारी थाने
दोआबा न्यूज़लाईन
चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ में बीते कल मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की एक बैठक हुई। बता दें कि यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर रखी गई थी। इस बैठक में बड़ा फैसला यह रहा कि साल 2025-26 के लिए आबकारी निति को मंजूरी दे दी गई है। जिसका लक्ष्य सरकार ने वर्ष 2025-26 में एक्साइज पॉलिसी से 11,020 करोड़ का मुनाफा जुटाना रखा है। वहीं यह भी कहा गया है कि इस साल शराब के ठेके ई-टेंडर के जरिए वितरित किए जाएंगे। जो बीते वर्ष की तुलना में 874 05 अधिक होगा।
वहीं इसके आलावा देसी शराब का कोटा 3% बढ़ाया गया है। इसके अलावा शराब तस्करी रोकने के लिए नए आबकारी थाने भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा एक कमेटी बनाने की अनुमति दी गई। जो बताएगी कि ये थाने कहां-कहां खोले जाएंगे। यह जानकारी मीटिंग के बाद पंजाब क वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पानी को दूषित करने वाले लोगों पर 5 हजार से पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही शराब पर प्रति लीटर काऊ सेस एक से डेढ़ रुपए तक बढ़ाया गया है।
वहीं इसके साथ ही मीटिंग में बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के पंजीकरण में भी बदलाव किया गया है। बचे के जन्म के एक साल के अंतराल में बच्चे का पंजीकरण न होने पर अब परिवार को कोर्ट में जाकर आदेश पारित करवाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि अब परिवार डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में जाकर यह काम करवा सकेंगे। वहीं अगर किसी व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत होती है तो उसको डॉक्टर से मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृतक की मौत का कारण लिखवाना होगा।