चंडीगढ़ में हड़ताल पर आए कैब और ऑटो चालक, बाइक टैक्सी बंद करने की अपील की

दोआबा न्यूज़लाईन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में आज कैब और ऑटो चालक एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के लिए सभी ऑटो चालक सेक्टर 17 सर्कस ग्राउंड में एकत्र हुए और उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनका आरोप है कि पहले भी कई बार प्रदर्शन करने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक उनका कोई हल नहीं निकला। इस दौरान उन्होंने बाइक टैक्सी बंद करने की प्रशासन से अपील की।

कैब और ऑटो चालकों का कहना है कि चंडीगढ़ में कई तरह की अवैध टैक्सियां ​​चल रही हैं। लेकिन फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जब हम प्रशासन से अपनी मांगें मांगते हैं तो प्रशासन गाड़ियों का चालान काटना शुरू कर देता है। चंडीगढ़ कैब यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में टैक्सियों और कंपनियों के बीच दरें तय की गई हैं। पिछली हड़ताल के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा था कि जल्द ही इसके लिए ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।

इसके नोटिफिकेशन के लिए 15 दिन का समय होगा। 15 दिन बाद इसे नोटिफाई कर दिया जाएगा। लेकिन करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। अब जब तक प्रशासन ड्राफ्ट की कॉपी नहीं देता, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों सहित इन जिलों के DC हुए Transfer

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार