Breaking: पंजाब में फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ऐहतियात के चलते खाली करवाए स्कूल

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में सुबह सुबह कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि महानगर के CBSE से सम्बंधित तीन स्कूलों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कूलों को सुबह 7 बजे धमकी भरे ईमेल आए हैं जिसमें लिखा है कि स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा।

स्कूलों को मिली ईमेल में ही स्कूलों के साथ- साथ ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। वहीं बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा के चलते तीनों स्कूल खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और स्कूल परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। फिलहाल स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

धमकी भरी ईमेल-

Related posts

जालंधर में दागदार हुई पुलिस की वर्दी, विजिलेंस ने रिश्वतखोर ASI को रंगे हाथों पकड़ा

बहुचर्चित पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में बरी हुए डेरा मुखी राम रहीम, 3 अन्य दोषियों की सजा बरकरार

जालंधर में देर रात एक फॉर्च्यूनर कार ने बरसाया कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत