BREAKING: सांपला ने थामा AAP का हाथ, CM मान ने खुद ज्वाइन करवाई पार्टी

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति) पूजा मेहरा

जालंधर: महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा एस सी मोर्चा का वाइस प्रधान बनाए गए रोबिन सांपला ने पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद रॉबिन सांपला को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

इस दौरान सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा, रॉबिन सांपला की धर्मपत्नी भी उपस्थित थी। हालांकि भाजपा छोड़ने के कारणों को स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन चर्चा है कि सुशील रिंकू को टिकट दिए जाने से नाराज होकर रॉबिन सांपला ने भाजपा का दामन छोड़ा है l इसको भाजपा के लिए बड़ा झटका आंका जा रहा है और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि।

Related posts

DC ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की

APJ स्कूल, रामा मंडी में दंत जांच शिविर का आयोजन

DC ने 1 नवंबर को किया आधी छुट्टी का ऐलान, गुरु नानक देव जयंती को लेकर शहर में निकाला जाएगा भव्य नगर कीर्तन