दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर के स्कूलों में सुबह-सुबह प्राप्त हुए धमकी भरे ईमेल के बाद अब चंडीगढ़ से भी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है। धमकी की सूचना मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। वहीं एक और ताजा मामला पंजाब के फिरोजपुर से भी सामने आया है जहां फिरोजपुर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से कोर्ट परिसर के एहतियातन खाली करवा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के बाद चंडीगढ़ ईमेल के जरिए स्कूलों और सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वालों ने पंजाब के CM भगवंत मान, DGP गौरव यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा अब फिरोजपुर में कोर्ट कांप्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
चंडीगढ़ में मिली ईमेल में लिखा है कि चंडीगढ़ खालिस्तान बनेगा। देह सिवा बर मोहे स्टार्ट करो और जन-गण-मन बंद करो। स्कूलों में 1:11 बजे बम धमाका होगा। मेयर ऑफिस में 2:11 बजे धमाका और सेक्रेटेरिएट में दोपहर 3:11 बजे धमाका होगा। अपने बच्चे बचाओ। आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदुस्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। चंडीगढ में भगवंत मान, डीजीपी यादव और सीएम सैनी की रिहायश को निशाना बनाएंगे। चंडीगढ़ वालो, यहां बम धमाके – ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे, जब तक मान, यादव, सैनी नहीं मरते। इसके साथ ही ईमेल भेजने वाले ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गांधी भवन में आज रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की भी बात कही है।
इन धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस प्रशसन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं। परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
जालंधर के नामी स्कूलों को फिर मिली धमकी, ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की कही बात, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर के कुछ नामी स्कूलों में आज सुबह उस समय अफरा तफरी मचा गई जब शहर के कुछ स्कूलों को फिर एक बार धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल को सुबह प्राप्त हुए ईमेल में परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे स्कूल प्रशसन चिंता में आ गया है। बताया जा रहा है कि बुरे अनसरों ने शहर के नामी डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी है।
स्कूलो द्वारा धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। वहीं स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। वहीं शहर के स्कूलों को बार-बार मिली रही धमकियों से स्कूल प्रशासन के साथ साथ पैरेंटस और बच्चों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार आज जालंधर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है। इसके साथ ही मेल में साफ़ साफ़ यह बात लिखी हुई है कि स्कूलों को निशाना बनाया जाएगा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, इसी ईमेल में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।
इसके साथ ही मेल भेजने वालों ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है और वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।