बड़ी खबर: सरहिंद में रेलवे लाइन पर जोरदार BLAST, हादसे का शिकार हुआ मालगाड़ी का इंजन, लोको पायलट घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरहिंद में रेलवे लाइन पर बीती रात एक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है और मालगाड़ी का लोको पायलट (चालक) घायल बताया जा रहा है। वहीं रेलवे ट्रैक पर धमाका होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बीते शुक्रवर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

गणतंत्र दिवस से करीब 2 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर ऐसा धमाका होना अपने आप में चिंता का एक विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि उसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि उसमें रेलवे लाइन का लगभग तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। गनीमत रही कि यह हादसा मालगाड़ी के इंजन के साथ हुआ अगर उसकी जगह यात्री गाड़ी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

वहीं घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। धमाके सूचना पाकर राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंची और घायल लोको पायलट को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों ने सरहिंद के पास ट्रैक पर जोरदार धमाके की पुष्टि की है हालांकि धमाका कैसे हुआ? यह अभी जांच का विषय बना हुआ है और अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
घटना के बाद इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू कर दी है।

Related posts

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का निधन

Breaking: बारामती एयरपोर्ट पर भयानक विमान हादसा, महाराष्ट्र के डिप्टी CM सहित 5 लोगों की मौत

Breaking: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात Accident, अनयंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, 2 घायल