दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में बीती रात पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कालू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने वैस्ट हलके से काबू कर लिया है। इस बात की पुष्टि एडीसीपी सिटी-2 परमजीत सिंह ने की है।
बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी कालू आज भी घटना स्थल पर जाकर वहां मौजूद लोगों और उनके बच्चों को मारने की धमकियां दी और इस मामले में गवाही देने से मना किया।
BJP नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की तेजधार हथियारों से हत्या, 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
महानगर में बीती रात भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की कुछ युवकों द्वारा द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 युवकों द्वारा शीतल अंगुराल के भतीजे पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया।
हादसे के बाद युवक को खून से लथपथ हालत में शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घषित कर दिया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय विकास अंगुराल के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर संबंधित थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस मामले में डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि देर रात इस केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक कालू के घर में रेड की, लेकिन वह घर में नहीं मिला। बीती रात लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले विकास अंगुराल का 3 लड़कों के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इस दौरान छुरा लगने से विकास की मौत हो गई। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 5 में FIR 183 अध 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बारे में बोलते हुए शीतल अंगुराल ने कहा कि उसका भतीजा मोहल्ले में बिक रहे नशे की भेंट चढ़ा है। नशा मिलने के कारण यहां नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। मैं सुबह उसे हंसते खेलते घर पर छोड़कर गया था। लेकिन रात को भाई का फ़ोन आ गया कि विकास पर कुछ युवकों ने हमला किया है और वह गंभीर घायल है। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है।। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है।