BREAKING: LOK SABHA ELECTION 2024: BOXER विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल

दोआबा न्यूज़लाईन (नई दिल्ली/राजनीति/स्पोर्ट्स)

नई दिल्ली: आगामी चुनावों के चलते देश की कई जानी मानी हस्तियां विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो रही हैं। बीते दिनों बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की और पार्टी ने उसे उनके गृह जिले की टिकट दे दी है। अब ताजा खबर यह निकल कर आ रही है कि हरियाणा के भिवानी के बॉक्सर विजेंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आज दोपहर 3:00 बजे उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बॉक्सर के पार्टी में शामिल होने के साथ कांग्रेस को एक करारा झटका लगा है। दरअसल खबर यह थी कि विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन विजेंदर सिंह का इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया था। हालांकि विजेंदर सिंह साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ चुके हैं। जहां वे बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे। जबकि दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति को राम-राम करने का ऐलान कर दिया था।

राजनीति को अलविदा कहने के बाद कयास यह लगाए जा रहे हैं कि विजेंद्र राजनीति से दूरी बना चुके हैं। जबकि ऐसा नहीं हुआ और लोकसभा इलेक्शन से ठीक पहले उन्होंने राजनीति में वापसी कर ली। वे आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अब देखना है कि पार्टी उन्हें कहां से चुनाव मैदान में उतारती है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी